ब्यूरो चीफ महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद महोबा में संचालित डायल 112 पीआरवी वाहन द्वारा जनपदवासियों को प्राप्त इवेन्ट/सूचना पर तत्काल आपात सहायता मुहैया करायी जाती है, जिससे लोगो को उनके मध्य पुलिस बल की उपलब्धता को बोध होता है तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में यह विश्वास होता है कि डायल-112 पीआरवी तत्काल उनकी शिकायत/समस्या के निवारण हेतु उपलब्ध होगी।
इसी क्रम में आज दिनांक- 13.10.2024 की रात्रि करीब 00.45 बजे थाना श्रीनगर क्षेत्र में संचालित डायल 112 पीआरवी 5823 को कालर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बरा थाना श्रीनगर के पास एक ट्रक पलट गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी उपरोक्त द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर देखा कि एक ट्रक जिसका नं0 CG04MZ9055 रोड के किनारे पलटा था जिसका ड्राइवर अमरदीप सिंह पुत्र मंगल कस्बा चटिया रहमत अली थाना कोलाडिया जनपद बरेली ट्रक में फसा हुआ था, जिसको पीआरवी कर्मियो द्वारा सकुशल ट्रक से बाहर निकाल कर मौके पर मौजूद एंबुलेंस से जिला अस्पताल महोबा भिजवाया गया। उक्त घटनास्थल को थाना प्रभारी श्रीनगर को सुपुर्द किया गया। पीआरवी की त्वरित कार्यवाही से घायल को अस्पताल पहुचाकर घायल की जान बचायी जा सकी । जनता द्वारा पीआरवी कर्मियों व यूपी 112 परियोजना की भूर – भूर प्रशंसा की गई।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



