By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हरि भटनागर को मिलेगा “मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान-2025”
फोटो 1+1
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरि भटनागर को मिलेगा “मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान-2025”फोटो 1+1
BREAKING NEWSउत्तर प्रदेश

हरि भटनागर को मिलेगा “मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान-2025”
फोटो 1+1

Last updated: January 6, 2026 10:38 am
By
Shital Pandey Editor
9 Min Read
Share
SHARE


बाँदा।केदार स्मृति न्यास द्वारा वर्ष 2025 के लिए “मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान” वरिष्ठ कथाकार हरि भटनागर को उनके उपन्यास ‘दो गज जमीन’ के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।यह सम्मान साहित्यिक अभिरुचि और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय मदन भारद्वाज की स्मृति में उनके पुत्र चन्द्रमौलि भारद्वाज के सहयोग से वर्ष 2023 से दिया जा रहा है।न्यास की ओर से बताया गया कि इस सम्मान की निर्णायक जूरी में प्रोफेसर रोहिणी अग्रवाल (रोहतक), प्रोफेसर चंद्रकला त्रिपाठी (वाराणसी), डॉ. वैभव सिंह तथा प्रकाशक संपादक कुसुमलता सिंह (दिल्ली) शामिल हैं।जूरी के अनुसार उपन्यास ‘दो गज जमीन’ सामाजिक यथार्थ, संघर्ष और जिजीविषा को सशक्त रचना-दृष्टि के साथ प्रस्तुत करता है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में यह सम्मान महेश कटारे को ‘भवभूति कथा’ तथा वर्ष 2024 में उर्मिला शिरीष को ‘चांद गवाह’ उपन्यास के लिए दिया जा चुका है।सम्मान समारोह फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में डीआर पब्लिक स्कूल,धीरज नगर में आयोजित किया जाएगा,जिसमें देश के कई प्रमुख लेखक भाग लेंगे।

सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों का सम्मान
फोटो 2
बाँदा।सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी में बुधवार को नवंबर माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर ध्रुव कुमार,सिद्धांत, विनायक त्रिपाठी,अथर्व शर्मा,ओम सिंह,आदित्य तिवारी,पवित्र कुशवाहा, सिद्धार्थ साहू,यथार्थ ठाकुर और आदर्श यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।टैलेंट सर्च लीग में विशेष सहयोग और योगदान के लिए अक्षित विश्वकर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। अकादमी द्वारा प्रत्येक माह खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।अकादमी के मुख्य कोच ललित प्रताप ने बताया कि सेंट जॉर्ज क्रिकेट अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं,नियमित अभ्यास और उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना है,ताकि जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कमल,वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना,पत्रकार शिवकुमार उर्फ बड़कू भैया, सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रसकिन,राघवेंद्र तिवारी सहित अकादमी के कोच मनीष माधव, शुभम कुमार और सियोन माही उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया बीच कबड्डी चैंपियनशिप में बाँदा के अंशुल का चयन
फोटो 3
बाँदा।मेरठ में 23 दिसंबर 2025 को आयोजित सीनियर स्टेट ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाँदा के खिलाड़ी अंशुल का उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम में चयन हुआ है।अंशुल अब यूपी टीम की ओर से खेलो इंडिया बीच कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे, जिससे उन्होंने जनपद के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।खेलो इंडिया बीच कबड्डी चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला वर्ग में 5 से 11 जनवरी 2026 तक दमनदीप में आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल बीके अकादमी परतापुर, मेरठ में आयोजित किए गए थे,जिसमें प्रत्येक जनपद से अधिकतम दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।उल्लेखनीय है कि अंशुल राजन प्रसाद के पुत्र हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।इससे पूर्व भी उनका चयन यूपी टीम में बीच कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हो चुका है। लगातार दूसरे वर्ष चयन होने पर बाँदा कबड्डी संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने अंशुल का माल्यार्पण कर सम्मान किया।इस अवसर पर अध्यक्ष अंकित कुशवाहा,कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।सभी चयनित खिलाड़ी 1 जनवरी 2026 को रात्रि 8 बजे आगरा कैंट स्टेशन से दमनदीप के लिए प्रस्थान करेंगे।

केन घाट पर श्रद्धालुओं ने उतारी केन मईया की आरती
2 जनवरी को होगा केन महोत्सव
फोटो 4
बाँदा।केन घाट पर मंगलवार की शाम केन जल महाआरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने केन मईया की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि आगामी 2 जनवरी 2026 को केन नदी आरती स्थल पर केन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें नौका दौड़ प्रतियोगिता सांस्कृतिक गायन,वादन एवं नृत्य जैसे कार्यक्रम होंगे।उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम,जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया,जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति,संगठन मंत्री मनीष साहू,नगर उपाध्यक्ष सागर गोयल सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

निजी वाहन फिटनेस सेंटरों में धांधली का आरोप
व्यापार मंडल ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो 5
बाँदा।जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर निजी वाहन फिटनेस सेंटरों में कथित धांधली, मनमाने शुल्क और अवैध वसूली की शिकायत की है।व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए निजी फिटनेस सेंटरों से वाहन स्वामियों को राहत मिलनी थी,लेकिन इसके विपरीत परेशानी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है।ज्ञापन में बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में एक से अधिक फिटनेस सेंटर खोले जाने थे, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बनी रहे।लेकिन अधिकांश जिलों में केवल एक ही सेंटर संचालित होने से एकाधिकार की स्थिति बन गई है और वाहन मालिकों से मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं।व्यापार मंडल ने मांग की है कि निजी फिटनेस सेंटरों के साथ सरकारी सेंटर बंद न किए जाएं, सभी सेंटरों की नियमित निगरानी हो,शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन या ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाए तथा प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को शामिल कर स्थायी निरीक्षण समिति गठित की जाए।इस ज्ञापन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ,महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता,प्रेम गुप्ता,प्रमोद गुप्ता राजा,ध्रुव गुप्ता हैप्पी, अशोक कुमार गुप्ता कल्पना सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई करेंगे।

घने कोहरे की चपेट में शहर जनजीवन प्रभावित
फोटो 6
बाँदा।साल के आखिरी दिनों में शहर घने कोहरे की चपेट में है।बीते तीन दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कामकाज के लिए सुबह करीब साढ़े आठ बजे निकलने वाले लोगों को सड़कों पर घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे भारी वाहन दिखाई नहीं देते,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के साथ-साथ शहर की सड़कों पर भी वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों,दफ्तर कर्मचारियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

समाजसेवा के साथ मनाया गया श्याम मोहन धुरिया का जन्मदिन
फोटो 7
बाँदा।वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक श्याम मोहन धुरिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों,साथियों एवं पत्रकारों द्वारा समाजसेवा का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सभी ने मिलकर एक वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल व भोजन वितरित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया और उनके स्वास्थ्य व आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा और संवेदना के साथ मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।इस अवसर पर सहयोगियों व समर्थकों ने श्याम मोहन धुरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सुकमा में नक्सलियों की सुरंग ! मिली हथियार बनाने की मशीन, जवानों के खिलाफ बड़ी साजिश का हुआ भंडाफोड़
कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर डीएम ने की बैठक।
अजब—गजब, आगरा में एक अनपढ़ महिला बनी हुई थी स्त्री रोग विशेषज्ञ. अपना क्लीनिक चला रही थी. भारी मात्रा में दवाएं भी मिलीं. छापे में हकीकत आई सामने तो हर कोई चौंक गया…
आज दिनांक 22.11.25 दिन शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा लोटनपुरा में मनाया गया सिखों के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 350 वा शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन निकला गया जो लोटनपुरा
महा प्रबन्धक उत्तर रेलवे ने जंघई स्टेशन का किया निरिक्षण
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?