हमीरपुर।
सुमेरपुर थाना कस्बे में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे-34 पर दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था और उसका कटा हुआ हाथ कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ा मिला, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा सुमेरपुर कस्बे में नेहा नर्सिंग होम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कबरई और कानपुर की दिशा से आ रहे ओवरस्पीड ट्रक आपस में टकरा गए। घटना के समय मकान में लोग सो रहे थे, तेज धमाके से दहशत फैल गई और लोग किसी तरह बाहर निकले। मकान मालिक पुनीत सिंह ने बताया कि घर के अंदर धूल भर गई थी और बाहर निकलने पर ट्रक घर में घुसा दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। ट्रक हेल्पर अवधेश ने मृतक की पहचान 24 वर्षीय रिंकू निवासी कुरैना, जालौन के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



