अधिकारियों को सख्त निर्देश—जनसमस्याओं में लापरवाही नहीं चलेगी
आईजीआरएस व जनसुनवाई प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण समाधान अनिवार्य
जिला ब्यूरो रिपोर्टर चर्चा आज की
हमीरपुर।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान
जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समाधान करा दिया। शेष लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करें और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और समय से आख्या प्रस्तुत की जाए।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



