वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में बुधवार को देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी भदोही मार्ग पर लखनसेनपुर गांव के पास एक बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार स्प्लेंडर बाइक नंबर UP 65 EF 4968 पर सवार दोनों युवक भदोही की ओर जा रहे थे, इसी दौरान वाराणसी की दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन से लखनसेनपुर के पास उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि वह अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थे, पुलिस के प्रयासों के बाद एक युवक की पहचान अमित पटेल 25 के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के व्यासपुर निवासी पांचू पटेल का पुत्र है। दूसरे घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया दोनों घायलों का इलाज चल रहा है, घटनास्थल के समीप स्थित प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कंगाली जा रही है, ताकि फरार पिकअप वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



