ये घटना कर्नाटक के विजयनगर जिले की है जहां सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।




ये हादसा होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।
हादसे की वजह लॉरी का एक्सल टूटना
वही की पुलिस के अनुसार यह हादसा लॉरी का एक्सल टूटने से हुई। वही बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोग होसपेट के रहने वाले हैं। और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे।
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही, घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



