लुंबिनी रोड पर ट्रक–लारी वाहन की भीषण टक्कर, रिक्शा चालक गंभीर घायल
सिद्धार्थनगर जिले के लुंबिनी रोड स्थित मधुबनिया चौराहे पर शुक्रवार को ट्रक और लारी वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। घायल रिक्शा चालक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



