कार्यक्रम में मा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश श्री संदीप सिंह जी ने भी किया प्रतिभाग
हमीरपुर ब्यूरो :–
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार के दिन स्वामी ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय राठ में आयोजित स्वामी ब्रह्मानंद जी की 130वीं जयंती समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मा0 उप मुख्यमंत्री जी के साथ मा राज्यमंत्री स्वतंत्र भारत बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री संदीप सिंह जी भी सभी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।




इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह का हेलीपैड से उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों ने फूलमालों से स्वागत किया।
तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रम्हानंद जी की समाधि प्रेरणा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तदोपरांत उन्होंने अखंड मंदिर में स्वामी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं महाविद्यालय में कंप्यूटरीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वामी जी के सपने पूरे न हों यह असंभव है। कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद विश्वविद्यालय के लिए यदि वह कुछ कर पाए तो उनका सौभाग्य होगा। उन्होंने कहा स्वामी जी के नाम पर विश्वविद्यालय निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। समिति से कहा प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कीजिए। वह मा मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 से 2024 तक बुंदेलखंड में बदलाव आया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से आवागमन सुलभ हुआ है। गरीबी के कारण हो रहा पलायन रुका है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से जरूरतमंदों के घर बन रहे हैं। हर घर जल पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। आज बुंदेलखड में तीन विश्वविद्यालय हैं। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए समर्पित है।
तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण भवन राठ में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों/ जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यो एवं योजनाओं को धरातल पर तेजी से आगे बढ़ाया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी सरकार की मन्शा के अनुरूप कार्य करें। गांव गरीब, किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाये।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती जयंती राजपूत , विधायक सदर डॉ मनोज कुमार प्रजापति, विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी ,सदस्य विधान परिषद श्री जितेंद्र सेंगर, जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील पाठक तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी / मा जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



