हमीरपुर ब्यूरों-
प्रधानमंत्री गृह स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज तहसील क्षेत्र अंतर्गत लगभग 150 लाभार्थियों को घरोनी वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम संयोजक तहसीलदार राठ,मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला,विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी, डॉ उमाकांत राजपूत,श्रीमती संगीता गुप्ता की उपस्थिति में सभी ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी के संवाद कार्यक्रम,संबोधन ऑनलाइन प्रसारण को देखने के बाद पात्र महिला पुरुषों को घरोनी वितरण किया गया।इसके बाद मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के लिए संदेश प्रसारण सुनना और इस प्रक्रिया के विषय में सभी को जागरूक करने के लिए विस्तार से बताया।
बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में पहले लोगों के पास घर तो थे पर उसके अभिलेख न होने के कारण उनका लिखित स्वामित्व नहीं था जिससे उससे संबंधित बैंक लोन,एवं अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं से वंचित रह जाते थे सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आज यह संभव हो सका है।ग्रामीणों में खुशी की लहर रही और सभी ने मोदी जी का धन्यवाद किया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



