हमीरपुर।
सदर नगर पालिका पार्क में पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता असद खान ने की। बैठक में पी.डी. दीक्षित, उमा शंकर मिश्रा, अनुराग मिश्र, आशीष दीक्षित, सैयद अतहर हुसैन, विनोद शुक्ल, अरुण श्रीवास्तव, मुकेश निषाद एवं नाहिद अंसारी सहित जिले के सैकड़ों सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी पत्रकारों की राय ली गई और सर्वसम्मति से पत्रकार महासंघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। महासंघ के ढांचे और कार्यप्रणाली को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि पत्रकार महासंघ का कोई भी सदस्य किसी अन्य प्रेस क्लब का सदस्य नहीं होगा। महासंघ में अध्यक्ष, महामंत्री या किसी भी प्रकार का पदाधिकारी नहीं होगा। किसी भी पोर्टल के पत्रकार को महासंघ में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही, पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। बैठक में पत्रकार एकता, स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



