

लखनऊ



हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामकृष्ण मठ निराला नगर के प्रांगण में दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से मनाया जाएगा। राम कृष्ण मठ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथा नंद ने बताया कि रामकृष्ण निराला नगर लखनऊ में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन आगामी 27 तारीख मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा से प्रारंभ हो जाएगा जिसमें सारविक पूजा, नव पत्रिका, कुमारी पूजा ,संधी पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भक्तों की भीड़ लगातार रामकृष्ण मठ में बढ़ती ही जा रही है लिहाजा इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ चिकित्सा परामर्श और प्राथमिक उपचार के लिए कैंप लगा रहे हैं।

साथ ही यह भी बताया कि श्री राम सागर चक्रवर्ती जो की कोलकाता के निवासी हैं लंबे समय से नवरात्र में आकर इस मठ में अपनी सेवाएं सागर चक्रवर्ती और सैकत चक्रवर्ती के साथ दे रहे हैं । हम इनका आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



