*बस्ती में फूड विभाग की मिलीभगत से दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों की भरमार*
*सल्टौआ, रुधौली, सोनहा और भानपुर में खुलेआम बिक रही दो नंबर मिठाइयां, जिम्मेदार अधिकारी मौन*
*बस्ती* -दीपावली के मौके पर जिले में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार चरम पर है। सल्टौआ, रुधौली, सोनहा और भानपुर क्षेत्रों में नकली मावा, निकॉन पाउडर और कृत्रिम रंग से बनी मिठाइयां खुलेआम बिक रही हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब फूड विभाग के कुछ कर्मचारियों और मिठाई व्यापारियों की मिलीभगत से हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय जांच को टाल देते हैं।
बाहर के जिलों से ट्रकों में नकली मावा लाकर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। भानपुर और सोनहा क्षेत्र इस अवैध कारोबार का प्रमुख केंद्र बने हैं।सरकार “स्वस्थ भारत” का दावा तो कर रही है, लेकिन जिले में फूड सेफ्टी टीम की भूमिका केवल कागजों तक सीमित है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मिलावटी मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रसायन लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



