फरियादियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए
महराजगंज रायबरेली। समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे यह उद्गार आज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार मंजुला मिश्रा व्यक्त कर रही थी। बताते चले की समाधान दिवस में कुल 11 शिकायती पत्र आए जिसमें राजस्व के पांच शिकायती पत्र अन्य विभाग से 06 आए। एक शिकायती पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एस आई दिनेश गोस्वामी, एस आई रवि पवार, एस आई सुनील सिंह चौहान, एस आई रोहित कुमार, शुभम यादव व राजस्व विभाग से कर्मचारी मौजूद रहे






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



