मौदहा हमीरपुर।कस्बे मे मिलावटी खाद की काला बाजारी करने वाले के खिलाफ उपजिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त छापेमारी कर मिलावटी खाद, खाली बोरिया और सिलने की मशीन बरामद की थी जिसपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा आरोपी पिता पुत्रो सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया l
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा बंशनाला के निकट निवासी कामता प्रसाद निगम व उसके बेटे विवेक विकास निगम के घर में मिलावटी खाद की सूचना मिली थी जिस पर जब एक ई रिक्शा में खाद की बोरियां लादी जा रही थीं उसी समय मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ग्यारह बोरी मिलावटी डीएपी खाद, निन्यानवे खाली बोरी और बोरियां सिलने की मशीन बरामद की है। वहीं मिलावटी खाद के सिलसिले में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया जहां कोतवाली पुलिस ने मिलावटी खाद व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपी कामता प्रसाद निगम उसके दोनों पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस संबंध में
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर पिता पुत्रो सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर कारवाही की जाएगी।मिलावटी खाद मामले में तीन नामजद
मौदहा हमीरपुर।कस्बे मे मिलावटी खाद की काला बाजारी करने वाले के खिलाफ उपजिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त छापेमारी कर मिलावटी खाद, खाली बोरिया और सिलने की मशीन बरामद की थी जिसपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा आरोपी पिता पुत्रो सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया l
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा बंशनाला के निकट निवासी कामता प्रसाद निगम व उसके बेटे विवेक विकास निगम के घर में मिलावटी खाद की सूचना मिली थी जिस पर जब एक ई रिक्शा में खाद की बोरियां लादी जा रही थीं उसी समय मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ग्यारह बोरी मिलावटी डीएपी खाद, निन्यानवे खाली बोरी और बोरियां सिलने की मशीन बरामद की है। वहीं मिलावटी खाद के सिलसिले में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया जहां कोतवाली पुलिस ने मिलावटी खाद व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आरोपी कामता प्रसाद निगम उसके दोनों पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस संबंध में
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर पिता पुत्रो सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर कारवाही की जाएगी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



