चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर। शहर के जयराम नगर चौराहा (जोनिहा बस स्टॉप) में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। आयोजक मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा जयराम नगर चौराहा होते हुए विधायक गली सहित पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर वापस अपने यथास्थान पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्तिमय माहौल में शामिल हुईं। बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बुधवार को शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में कलश यात्रा के बाद चित्रकूट धाम से आये आचार्य देवेश पांडे जी महाराज द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।जिसमें कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। सात दिवसीय कथा में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। आयोजन समिति ने कथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



