Live Score Ind vs WI T20 5th t20 Match: भारतीय टीम और वेस्टइंडीज (Ind vs WI) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच कुछ ही देर में खेला जाना है। पांचवें टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चौथे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर 2-2 से सीरीज में बराबरी कर ली थी।

अब दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। अब उसकी नजरें टी-20 सीरीज को हासिल करने पर होगी।

Ind vs WI 5th T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Ind vs WI 5th t20 Playing 11)

भारत की प्लेइंग-11- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11- ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ।