

आपको अवगत कराना है कि विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ अपनी जनमानस की सेवाओं में विस्तार करते हुए गेस्ट्रोलॉजी विभाग में दो नई अत्याधुनिक गेस्ट्रलॉजी विभाग में नई अत्याधुनिक टाप ग्रेड सीमेंस सी-आर्म सियोस फिट (फ्लोरोस्कोपी) के साथ इलेक्ट्रो सर्जिकल डायथर्मी यूनिट विथ एसीपी (कॉटरी मशीन) का उद्घाटन संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी महाराज के कर कमलों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।




इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा0 बी.के. सिंह एवं ग्रेस्ट्रोलॉजी विभाग के डा0 आर.पी. सिंह व डा0 अनिल गंगवार साथ ही साथ संस्थान के चिकित्सक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उपचारिकायें मौजूद थे।

नई स्थापित सीमेंस की एडवांस्ड फ्लोरोस्कोपी मशीन से एंडोस्कोपी एवं अन्य इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं से उच्च गुणवत्ता वाली स्पष्ट इमेजिंग, कम रेडिएशन एक्सपोज़र, जटिल प्रक्रियाओं में अधिक सटीकता, मरीज एवं चिकित्सकीय स्टाफ की बेहतर सुरक्षा, जैसे महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे।
वहीं एडवांस्ड एंडोस्कोपिक कॉटरी मशीन के माध्यम से न्यूनतम रक्तस्राव, अधिक नियंत्रित एवं सटीक थैरेपी, कम प्रक्रिया समय, तेज रिकवरी एवं कम जटिलताएं सुनिश्चित की जा सकेंगी, जिससे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं एंडोस्कोपिक सर्जरी के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होगा।
संस्थान प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन का उद्घाटन शीघ्र ही किया जाएगा, जिससे लीवर फाइब्रोसिस एवं फैटी लिवर जैसी बीमारियों की जांच बिना बायोप्सी के संभव हो सकेगी।
अपने सम्बोधन में संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी ने कहाकि संस्थान में सबसे उन्नत नवीनतम तकनिक से युक्त सीमेंस कंपनी की टॉप-ग्रेड फ्लोरोस्कोपी एवं एडवांस्ड एंडोस्कोपिक मशीनों के लगने से मरीजों को इलाज में सुविधा होगी साथ ही साथ उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सस्था लखनऊ एवं आसपास के लोगो को उत्कृष्ट सेवायें देने के सदैव तत्पर रहेगी। स्वामी जी ने कहा कि आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को अधिक सटीक, सुरक्षित एवं न्यूनतम जटिलताओं वाला उपचार मिल सकेगा। उन्होंने अस्पताल द्वारा लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर संस्थान के ग्रेस्ट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. पी. सिंह एवं डॉ. अनिल गंगवार ने संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथान्द जी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



