


*पूर्वांचल में भी देहदान अभियान की गूंज*
*कानपुर के संतोष सिंह की देह जौनपुर मेडिकल कॉलेज को दान*
आज से बाइस साल पहले कानपुर के जे के कॉलोनी जाजमऊ स्थित एक छोटे से कमरे में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा ली गई, देहदान शपथ के साथ प्रारम्भ हुआ देहदान अभियान अब पूरे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्वांचल में जौनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है, इसी क्रम में आज जे ब्लॉक गोविंद नगर कानपुर निवासी 70 वर्षीय संतोष सिंह कुशवाहा की पार्थिव देह अभियान प्रमुख मनोज सेंगर व महासचिव माधवी सेंगर द्वारा एम्बुलेंस से ले जाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर को दान की गई।
संतोष सिंह का निधन 24 नवंबर को रात्रि एक बजे होनें पर पुत्र आकाश ने मनोज सेंगर को रात दो बजे सूचना दी, सेंगर द्वारा तत्काल रात में ही देहदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई तत्पश्चात 24 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे सेंगर दंपति कानपुर से चल कर शाम 4 बजे जौनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां एनाटॉमी विभाग प्रमुख डॉ भारती यादव, पूर्व प्राचार्या डॉ रुचिरा सेठी एवं छात्रों ने विधिवत पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित देह स्वीकार की,
कानपुर में देह समर्पण के समय दिवंगत संतोष सिंह कुशवाहा की पत्नी कमलादेवी, पुत्र आकाश सिंह, पुत्रवधू निधि सिंह एवं पुत्रियों गुंजन सिंह, रुचि सिंह ने पूजन, पुष्पांजलि एवं आरती करते देहदानी को विदा किया, स्व संतोष सिंह ने वर्ष 2010 में देहदान शपथ ली थी, अभियान के अंतर्गत यह 309वीं देह दान कराई गई है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



