चित्रकूट के लाल ने किया कमाल समूचे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में किया टॉप
बता दे की चित्रकूट जनपद के जिला मुख्यालय कर्वी के मछली मंडी भैरो पागा के अभिषेक कुमार पुत्र अजय कुमार निषाद ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दे कि अभिषेक कुमार गोस्वामी तुलसीदास राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट के एम० ए० (हिन्दी साहित्य) के छात्र हैं जिन्होंने समूचे बुंदेलखंड के परास्नातक कोर्स में टॉप कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है अभिषेक कुमार के टॉप करने पर उनके गुरु और माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है एम० ए० हिंदी साहित्य के प्रोफेसर ने अभिषेक कुमार के टॉप करने पर उन्हें बधाई दी और उन्होंने बताया कि अभिषेक हमारी कक्षा का सबसे होनहार छात्र था जो बहुत ही मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करता था उसे प्रोफेसर द्वारा जो भी बताया जाता था वह बहुत ही मन लगाकर सुनता था जिसका आज यह परिणाम आया है कि उसने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में टॉप किया है और उसे गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा प्रोफेसर ने कहा कि अभिषेक पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट में भी बहुत ही उच्च और ईमानदार खिलाड़ी है वह कबड्डी में स्टेट लेवल तक खेल कर आया है और कॉलेज को कई पुरस्कार भी दिलवाया है। अभिषेक कुमार ने इसका श्रेय अपने माता-पिता गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० विनय कुमार चौधरी , विभागाध्यक्ष – डॉ० नीरज गुप्ता
सहायक अध्यापक – डॉ० गौरव पांडेय और अपने दोस्तों को दिया है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



