लखनऊ
*सेंट जोसेफ लखनऊ की 4 खिलाड़ियों में से एक प्रतिष्ठा एवं वसुधा सोलह की टीम में शामिल,सेंट जोसेफ कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण पल*
*प्रतिष्ठा ने बढ़ाई सेंट जोसेफ की प्रतिष्ठा – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट में हुआ चयन*
यू.पी. ने अंडर-19 SGFI गर्ल्स क्रिकेट के लिए उत्तर प्रदेश की 4 खिलाड़ियों का चयन – लखनऊ स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज की प्रतिष्ठा अंडर-19 टीम में चयनित होकर बढ़ाया सेंट जोसेफ का मान ।
सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सीतापुर रोड शाखा की कक्षा 11 की छात्रा प्रतिष्ठा विश्वकर्मा ने 69वीं नेशनल गेम्स (SGFI) – अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं कक्षा 12 की छात्रा और स्पोर्ट्स कैप्टन वसुंधरा गुप्ता का भी इसी प्रतियोगिता में 16 की टीम में चयन हुआ है।
69वीं नेशनल स्कूल गेम्स 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक फिजिकल कॉलेज, शिवपुरी, मध्य प्रदेश में आयोजित होंगी। चयनित खिलाड़ी 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी।
अपने राज्य और विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठा ने आत्मविश्वास, कौशल, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। मैदान पर उनका लगातार शानदार प्रदर्शन, तेज खेल समझ और समर्पण ने टीम का मनोबल बढ़ाया और उन्हें कोच व अधिकारियों से विशेष सराहना दिलाई।
सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डॉ पुष्पलता अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रतिष्ठा को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठा का अंदर-19 में चयन कई युवा छात्राओं को खेलों में भाग लेने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा।
सेंट जोसफ विद्यालय समूह के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की शैक्षणिक व खेल उत्कृष्टता की परंपरा को और मजबूत करती हैं। खेल जोसफियंस की पहचान हैं, और उनके सपनों की यूनिवर्सिटी ज्ञानशिला विश्वविद्यालय भविष्य में ऐसे सितारों को अपने विलक्षण प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मुकाम देगा।
अनिल अग्रवाल ने प्रतिष्ठा को SGFI जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



