औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल दिए जाने के संबंध में तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहने पाए।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर योजना का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जनपद की आयल कंपनियों से समन्वय स्थापित करने तथा लाभार्थियों को उनके आधार बैंक से लिंक किए जाने हेतु बैंकों से समन्वय स्थापित करके लाभार्थियों का आधार लिंक कराये जिससे कोई भी पात्र योजना से मिलने वाले गैस सिलेंडर लेने से वंचित न रहने पाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।




ब्यूरो चीफ अवधेश सिंह औरैया


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



