By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: इस नए साल में अधूरा न रहे कोई संकल्प
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » इस नए साल में अधूरा न रहे कोई संकल्प
मध्य प्रदेश

इस नए साल में अधूरा न रहे कोई संकल्प

चर्चा आज की
Last updated: January 5, 2023 5:20 pm
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE
कृष्णमोहन झा
एक और नया साल प्रारंभ हो चुका है। कुछ दिनों में साल का प्रथम सप्ताह भी समाप्त हो जायेगा। फिर एक पखवाड़ा और फिर एक महीना।  जनवरी का महीना समाप्त होने में कोई ज्यादा वक्त नहीं लगता। हर नए साल का पहला महीना नए साल का जश्न मनाने में ही बीत जाता है और जब नए साल के दूसरे महीने की शुरुआत होती है तब तक नया साल पुराना लगने लगता है और  जिंदगी फिर अपने पुराने ढर्रे पर  चलने लगती है। अधिसंख्य लोगों के जीवन में यह सिलसिला यूं ही चलता रहता है। ऐसे लोग नए साल के लिए जो संकल्प लेते हैं वे संकल्प ज्यादा दिन नहीं टिक पाते। कुछ लोगों के संकल्प तो साल के पहले दिन ही टूट जाते हैं। कुछ लोग दस पंद्रह दिन  तक अपने संकल्प याद रखते हैं फिर जान बूझकर भूल जाते हैं । कुछ ऐसे  लोग भी होते हैं कि नया  संकल्प लेने के लिए फिर न ए साल का इंतजार करने लगते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में साल तो बदलता है लेकिन साल बदलने से और कुछ नहीं बदलता। ऐसे लोगों की बस यही शिकायत रहती है कि उनका तो समय ही खराब चल रहा है। वे न तो समय के साथ चलते हैं,न ही समय के साथ खुद को बदलना चाहते हैं। वे एक पल के लिए भी यह  सोचने के लिए तैयार नहीं होते कि जो लोग समय के साथ चलकर और खुद को बदल कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं उनके लिए भी हर सप्ताह में सात दिन और हर दिन में 24 घंटे होते हैं। उनका तो एक ही तर्क होता है कि समय ने हमारा भी साथ दिया होता तो हम भी जाने कहां के पहुंच चुके होते। हां, उनके मुंह से यह गर्वोक्ति हमेशा सुनी जा सकती कि ‘हमारा समय आने दो फिर देखना हम क्या करते हैं।’ अर्थात् वे जिन हालातों से गुजर रहे हैं उनके लिए केवल समय जिम्मेदार है। उनकी खुद की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। काश, ऐसे लोग अपने हालातों के लिए समय को जिम्मेदार ठहराने के बजाय एक बार भी अपने अंदर झांक कर देखना पसंद नहीं करते। इसीलिए दिन, महीने और साल बदलने के साथ वे जहां के तहां रहते हैं। ऐसे लोग के जीवन में नया साल कभी नहीं आता ।  काश, वे इस कड़वी हकीकत का अहसास कर पाते कि समय न तो किसी के लिए नहीं रुकता, न ही खुद चलकर किसी के पास आता है बल्कि हमें ही समय के साथ चलना पड़ता है। जो लोग इस सच्चाई को समझ लेते हैं समय उनका साथ देता है। सीधी सी बात है कि हम समय के साथ चलेंगे तो समय भी हमारा साथ देगा।
               सवाल यह उठता है कि अगर हम सचमुच में बदलना चाहते हैं तो क्या उसके लिए साल बदलने का इंतजार करना जरूरी है। दुनिया में ऐसे लोग भी ‌ हुए हैं  जिनके मन में एक बार भी अगर कोई बुरी आदत छोड़ने का विचार  आ गया तो वे तत्क्षण उस आदत का परित्याग कर देते हैं। फिर कोई भी दबाव, आग्रह अथवा प्रलोभन उन्हें उनके संकल्प से डिगा नहीं सकता। ऐसे लोग कोई योजना बनाते हैं तो उसे अमलीजामा पहनाने के लिए नए साल का इंतजार नहीं करते। उनके मन में कोई विचार आते ही तत्काल उस पर अमल शुरू कर देते हैं । लक्ष्य के मार्ग में आने वाली कोई भी बाधा उन्हें विचलित नहीं कर सकती। अपने लक्ष्य की ओर वे जिस क्षण  अपना पहला कदम बढ़ाते हैं  और उसी क्षण उनके जीवन में नया साल आ जाता है। उनके लिए साल का हर दिन नए साल के पहले दिन जैसी स्फूर्ति और उत्साह लेकर आता है । कभी आपने सोचा है कि एवरेस्ट फतह करने वाले लोगों ने अपना अभियान प्रारंभ करने के लिए क्या एक जनवरी की प्रतीक्षा की थी अथवा महात्मा गांधी ने ‘दांडी मार्च’ और ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन’ जैसे ऐतिहासिक अभियान क्या एक जनवरी को प्रारंभ किए थे। इतिहास के पन्ने पलट कर देख लीजिए  किसी महान अभियान  की शुरुआत करने वालों ने ने अपना अभियान शुरू करने के लिए न ए साल की प्रतीक्षा नहीं की। सफल लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वे साल भर हमेशा प्रसन्नचित रहते हैं। वे न तो दूसरे की निंदा करते हैं और न ही उन्हें किसी के काम में छिद्रान्वेषण करने की आदत होती है। गासिप में अपना कीमती समय बर्बाद करने से उन्हें सख्त नफरत होती है। उनके लिए समय बेशकीमती होता है। वे वक्त की एक एक बूंद को निचोड़ डालते हैं इसलिए कोई नया काम शुरू करने के लिए नए साल के‌ शुभारंभ की प्रतीक्षा करना उन्हें पसंद नहीं आता। वे वर्षांत की प्रतीक्षा भी नहीं करते क्योंकि धन जनवरी से लेकर दिसंबर तक साल के  हर दिन और हर वक्त वे  न ए साल के पहले दिन जैसी ताजगी, उमंग और  उल्लास से लवरेज रहते हैं। वे कभी यह नहीं कहते कि मेरे काम सप्ताह के अमुक दिन ही बनते हैं या अमुक दिन किया गया मेरा  हर काम बिगड़ जाता है। उन्हें अपनी लगन और परिश्रम पर भरोसा होता है। वे पूरे आत्मविश्वास के काम शुरू करते हैं कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक उनका उनका ध्यान उसी काम पर केंद्रित होता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था – ‘कोई एक विचार लो और अपना सब कुछ, अपनी आत्मा उसमें डाल दो और लक्ष्य पूरा होने तक मत रुको। ‘ अक्सर यह होता है कि बहुत से लोग कोई काम की शुरुआत तो बहुत जोश और उत्साह के साथ करते हैं परंतु मार्ग में मुश्किलों से सामना होता ही उसे बीच में अधूरा छोड़ कर न ए काम की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे लोग जीवन में कभी शुरुआती चरण से आगे नहीं बढ़ पाते । और अपनी असफलता के लिए समय को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। दुनिया में ऐसे लोग भी होते हैं जो किसी साल या तारीख को अंक ज्योतिष के हिसाब से शुभ या अशुभ मानकर यह तय कर लेते हैं कि उन्हें अपने काम में अमुक  तारीख को अथवा अमुक  साल में सफलता मिलेगी अथवा नहीं। कई  बार जीवन में ऐसे अवसर भी आते हैं जब कोई काम को तत्काल करने के अलावा हमारे सामने और कोई विकल्प नहीं होता अपरिहार्य हो जाता है ऐसे समय क्या अंक ज्योतिष के हिसाब से शुभ वर्ष अथवा शुभ तारीख का विचार मन में लाकर उस काम को टाला जा सकता है। इसीलिए एक महान लेखक ने कहा है कि जो काम आप परसों कर सकते हैं उसे कल पर भी मत टालिए। यही संत कबीर भी  कहते हैं – ‘काल करै सो आज कर। आज करै सो अब। पर में परलय होएगा, बहुरि करेगा कब। ‘

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

घायल गौवंश को काजी हाउस में रखवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय पर एकजुट हुए गौरक्षक
टी.बी. उन्मूलन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
कलेक्टर कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी
तेल, प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश एवं उत्पादन की संभावनाओं की जी.आई.एस. के सेशन में निवेशकों को दी गयी जानकारी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?