By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ’10 साल में एक भी सबूत नहीं मिले…ऐसा कैसे?’ Jiah Khan की मां Rabia बोली- पूरा ट्रायल जस्‍ट‍िस सिस्‍टम का मजाक
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ’10 साल में एक भी सबूत नहीं मिले…ऐसा कैसे?’ Jiah Khan की मां Rabia बोली- पूरा ट्रायल जस्‍ट‍िस सिस्‍टम का मजाक
मनोरंजन

’10 साल में एक भी सबूत नहीं मिले…ऐसा कैसे?’ Jiah Khan की मां Rabia बोली- पूरा ट्रायल जस्‍ट‍िस सिस्‍टम का मजाक

चर्चा आज की
Last updated: May 11, 2023 10:15 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने एक्‍टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। जिया के एक्‍स बॉयफ्रेंड सूरज पर एक्‍ट्रेस को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप थे। अब इस फैसले को जिया की मां राबिया खान ने जस्‍ट‍िस सिस्‍टम का ‘मजाक’ बताया है। राबिया खान ने कहा है कि यह पूरे मुकदमे में और कुछ नहीं, बल्‍क‍ि देश की ‘न्यायपालिका प्रणाली का मजाक’ बनाया गया है।

Contents
  • ’10 साल में एक भी सबूत नहीं मिले ऐसा कैसे हुआ’
  • राबिया का आरोप- सीबीआई और अभ‍ियोजन पक्ष में हुआ समझौता
  • राबिया ने कहा- सूरज पंचोली ने सरेआम झूठ बोला
  • राबिया ने फैसले का जश्न मनाने पर सूरज को सुनाई खरी-खोटी
  • 3 जून 2013 को घर में मृत पाई गई थीं जिया खान
  • राब‍िया बोली- सूरज और जिया का रिश्‍ता अपमानजक था
  • कोर्ट ने राबिया पर उठाए सवाल, सुसाइड नोट पर भी संदेह

राबिया खान ने अपने बयान में कहा है, ‘यह मामला शुरू से ही गलत रास्ते पर था। सभी सबूत हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। सूरज पंचोली पर शुरू से ही गलत अपराध का आरोप लगाया गया था। यह कैसे संभव हो सकता है कि पुलिस ने उन पर ऐसा आरोप लगाया, जिसके लिए उनके पास सबूत ही नहीं थे। मैंने सीबीआई को सबूत के तौर पर फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स की रिपोर्ट दी, वह सब हत्या की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन उन्‍होंने उन सबूतों को नजरअंदाज कर दिया। प्रॉसिक्‍यूशन (अभियोजन पक्ष) ने पूरे मामले में कभी भी अदालत के सामने वो सबूत पेश नहीं किया।’

’10 साल में एक भी सबूत नहीं मिले ऐसा कैसे हुआ’

राबिया ने आगे कहा, ‘यह पूरा ट्रायल न्यायपालिका प्रणाली का मजाक था। सीबीआई अदालत एक उच्च न्यायालय के आदेश, पहले के ट्रायल का पालन कर रही थी। उन्‍होंने ट्रायल कोर्ट के लिए पूहले से तय हो चुके रास्‍ते पर भी काम किया, ताकि आरोपी को बरी कर केस बंद कर दिया जाए। आप सोचिए कि 10 साल के लंबे वक्‍त में भी देश की पुलिस और सीबीआई, दोनों ही एजेंसियां एक सबूत नहीं जुटा पाईं, जो यह बताए कि पीड़‍ित ने तत्‍काल आत्महत्या का फैसला क्‍यों लिया। और तो और आरोपी के ख‍िलाफ एक भी सबूत नहीं ला सके कि उसने सीधे तौर पर जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस पूरे केस में सबूतों का बोझ इतना अधिक था कि इसमें शामिल सभी पक्षों को पहले से पता था कि परिणाम क्‍या होना चाहिए था, लेकिन कानूनी तौर पर इसका कोई मतलब नहीं था।’


राबिया का आरोप- सीबीआई और अभ‍ियोजन पक्ष में हुआ समझौता

जिया खान की मां ने अपने बयान में यह भी कहा गया है कि मुकदमे के दौरान उन्‍हें बड़ी जल्‍दी यह पता चल गया था कि सीबीआई और अभियोजन पक्ष के बीच समझौता हो गया था। वह कहती हैं, ‘क्योंकि उन्होंने कभी भी मौत के असल कारण को साबित नहीं किया। मैं इसे फिर से कहना चाहूंगी कि जिया की मौत का असली कारण कभी साबित नहीं हो पाया। अदालत ने फॉरेंसिक एनालिस‍िस के लिए सबूत भेजे थे, इसके बजाय सीबीआई ने पोस्‍टमॉर्टम वाली रिपोर्ट खोजी, जिसमें कहा गया था कि ‘एस्फिक्सिया के कारण’ मौत हुई है।’


राबिया ने कहा- सूरज पंचोली ने सरेआम झूठ बोला

राबिया कहती हैं, ‘सूरज एक आरोपी था और उसने सरेआम, सफेद झूठ बोला और दोनों एजेंसियों ने उसके झूठ का सम्मान किया। ऐसा इसलिए हुआ कि वे सब अच्छी तरह से जानते थे कि मेरी बेटी जिया खुद के लिए बोलने नहीं आने वाली। उसे दोषी ठहराया गया, क्योंकि यह दोनों एजेंसियों के लिए दोष देने के लिए सबसे सुविधाजनक था।’ राबिया खान आगे कहती हैं कि वह न सिर्फ मां के रूप में, बल्कि एक महिला के रूप में भी बहुत निराश महसूस करती हैं। जिस प्रणाली से लोग अपनी रक्षा करने और न्याय की उम्मीद करते हैं, वह इसमें विफल रही है और वह अपने ही सिस्‍टम का मजाक बना रही है।


राबिया ने फैसले का जश्न मनाने पर सूरज को सुनाई खरी-खोटी

राबिया खान ने कोर्ट के फैसले के बाद सूरज पंचोली की ओर से इसका जश्‍न मनाने पर भी निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा, ‘यह फैक्‍ट है कि उसने कोर्टरूम के बाहर मिठाइयां बांटी। यह दिखाता है कि वह कितना निर्दयी है। सूरज को एक दिन उन राक्षसों से जूझना पड़ेगा, जिनके साथ वह चलता है। मैंने अपनी बेटी के जाने के बाद समय के साथ शांति बना ली है और मैं अब सबकुछ ऊपरवाले के हाथ में छोड़ रही हूं। जिसने भी मेरी बेटी की हत्या की, ईश्‍वर मुझे न्‍याय दिलाएंगे।’

3 जून 2013 को घर में मृत पाई गई थीं जिया खान

‘निशब्‍द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्‍मों में नजर आईं जिया खान 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को मुंबई में जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने बाद में जिया के घर से कथित तौर पर छह पन्नों का एक सुसाइड लेटर बरामद किया। राबिया के आरोपों के बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।


राब‍िया बोली- सूरज और जिया का रिश्‍ता अपमानजक था

राबिया बीते 10 साल से लगातर यह आरोप लगा रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। अक्टूबर 2013 में उन्‍होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। बॉम्बे हाई कोर्ट में भी उन्‍होंने मर्डर की बात की। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर जुलाई 2014 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। राबिया ने दावा किया कि उनकी बेटी जिया एक्‍टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ अपमानजनक रिश्ते में थी।


कोर्ट ने राबिया पर उठाए सवाल, सुसाइड नोट पर भी संदेह

हालांकि, 28 अप्रैल 2023 को मुंबई में सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कोर्ट के अपने फैसले में कहा कि सबूतों के अभाव में वह आरोपी को सजा नहीं सुना सकती। कोर्ट ने यह भी कहा कि राबिया खान ने शुरू से कोर्ट को बरगलाया, क्‍योंकि अभ‍ियोजन पक्ष आत्‍महत्‍या के आरोप की बात कर रही है, जबकि वह हत्‍या की बात कह रही हैं। कोर्ट ने जिया के सुसाइड नोट पर भी संदेह जताया, क्‍योंकि एक्‍ट्रेस के घर से मिली एक डायरी और सुसाइड नोट दोनों में एक जैसी हैंड राइटिंग है। जो डायरी मिली है, उसमें राबिया खान की लिखावट है और यह इस बात को कुबूल कर चुकी हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं Selena Gomez, एक पोस्ट के लिए लेती हैं करोड़ों रुपये
सैफ केस में बंगाली लड़की की एंट्री, हमला करने वाले का क्या है कनेक्शन? बंगाल के इस जिले पहुंची मुंबई पुलिस
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम पर साधा निशाना
‘पठान’ ने 15 दिन में ही कमा लिया 252% मुनाफा, अगला टारगेट है ‘बाहुबली 2’
फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई मौत, सदमे में फैंस
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?