


सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर
जसपुरा (बांदा) : ग्राम गोरीकला रोड पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलाब यादव पुत्र स्वर्गीय मुन्नी यादव निवासी गोरीकला सुबह रोज की तरह बकरियां चराने जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही गुलाब यादव सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी जसपुरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया।
ग्रामवासियों के अनुसार, गुलाब यादव गांव के शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और रोजाना सुबह बकरियां चराने निकलते थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



