

*चित्रकूट*
*मऊ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षणः एसडीएम राम ऋषि रमन ने मतदाता सूची सुधार पर जानकारी दी*
मऊ चित्रकूट आज सोमवार को विधानसभा 237 मानिकपुर के 28 नवनियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन द्वारा आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन मतदाताओं से संबंधित नोटिसों का निस्तारण करना था, जिन्होंने एसआईआर (SIR) के दौरान गणना पत्रक भरते समय मैपिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए थे। इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
संबंधित मतदाता अपने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रकार के दस्तावेजों में से आधार के अतिरिक्त कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई के बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता के दावे संबंधी प्रकरण का निस्तारण करेंगे।इसके अतिरिक्त, ऐसे मतदाता जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में नहीं है, या वे नवयुवक जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है, उन्हें फॉर्म 6 भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रक्रिया उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने और मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने के लिए निरंतर जारी है।
मतदाताओं के फोटोग्राफ संबंधी अशुद्धियों को ठीक करने के लिए अब फॉर्म 8 भरने की आवश्यकता नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ (BLO) ऐप में सीधे मतदाताओं की फोटो खींचकर अपलोड करने का प्रावधान किया है, जिससे फोटो संबंधी त्रुटियों को दूर किया जा सके।
इस प्रशिक्षण में तहसीलदार मऊ राम सुथार और नायब तहसीलदार पारुल सिंह भी उपस्थित थे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Alright, 345vip isn’t bad. Could use a few improvements on the interface, but overall it does the job. If you’re looking for another option, take a look: 345vip
Hey guys, i’m digging EZ777c! Pretty user-friendly, good for a quick game when you’re on the go . Take a peek for yourself!: ez777c