

स्वामी ब्रह्मानंद जी के 131वें जन्मोत्सव पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1000 मरीजों की हुई जांच
राठ (हमीरपुर)। 4 दिसंबर को स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के 131वें जन्मोत्सव के अवसर पर लोधी छात्रावास में स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। तत्पश्चात ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में लक्ष्य परिवार द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। जिन्होंने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में कस्बा सहित झांसी, उरई, महोबा, कानपुर से आए चिकित्सको में जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, कैंसर, आयुर्वेदिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, यूरो सर्जन, नाक, कान, गला रोग, बवासीर भगंदर, होम्योपैथिक तथा फिजियोथेरेपी सहित कई विभागों के डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। मेडिकल स्टाफ एवं नर्सिंग टीम द्वारा मरीजों की लगातार जांच की जाती रही। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1000 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। साथ ही रक्तदान शिविर में 40 लोगो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, लक्ष्य परिवार के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग दिया।
स्वामी ब्रह्मानंद जी के अनुयायियों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही साथ लक्ष्य परिवार द्वारा कॉलेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 180 छात्रों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति दिखाई दी। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। शिक्षकों एवं परीक्षा टीम ने सभी व्यवस्थाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



