राज्यपाल समेत केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को सांसद तनुज पुनिया ने लिखा पत्र




बाराबंकी
रामनगर स्टेट के लोकप्रिय राजा स्वर्गीय अमर कृष्ण प्रताप नारायण सिंह’ को उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और समाज के प्रति समर्पण के लिए आज भी याद किया जाता है। वे एक नेकदिल शासक थे, जिन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रामनगर क्षेत्र के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया।
विदित हो कि ब्लॉक, तहसील, थाना, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना में उनका योगदान अतुलनीय’ रहा है। विशेष रूप से, उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अपनी 100 बीघा जमीन स्वेच्छा से दान में दी थी, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। अब, स्थानीय जनता की मांग पर सांसद तनुज पुनिया ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि
रामनगर डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर स्वर्गीय राजा रत्नाकर सिंह महाविद्यालय, रामनगर रखा जाए।सांसद ने पत्र में आगे लिखा है कि स्वर्गीय राजा अमर कृष्ण प्रताप नारायण सिंह और उनके परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आज अगर रामनगर क्षेत्र के युवा शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, तो इसका श्रेय रामनगर राज परिवार को जाता है जिन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपनी निजी संपत्ति समाज के लिए दान कर दी।सांसद ने पत्र में इस बात को भी प्रमुखता से रखा कि रामनगर राज परिवार, जो रैकवार ठाकुरों का परिवार है, का समाज और शिक्षा में योगदान अविस्मरणीय है।
इस परिवार के वर्तमान वारिस स्वर्गीय राजा रत्नाकर सिंह, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके कोई संतान भी नहीं है उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए रामनगर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।यह मांग सिर्फ सांसद की नहीं, बल्कि स्थानीय जनता की भावनाओं का भी सम्मान है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



