*होली त्यौहार के पूर्व संध्या पर खोये/गुमशुदा मोबाइल फोन पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*
*गुमशुदा/खोए हुए 11 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये) बरामद*
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल 11 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये है को बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे, जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी/सर्विलांस टीम को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे । प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम निरीक्षक एम.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 11 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी करते हुए एसओजी/सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी एवं प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ उ0नि0 पवन प्रधान के नेतृत्व में आज दिनाँक-13.03.2025 को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया ।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



