25 फरवरी से शुरू हुई कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, किसान 4 मार्च तक करें आवेदन
कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत सिंगल कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण एवं अन्य योजनाओं के अवशेष कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान भाई 25 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे से 4 मार्च 2026 की रात 12:00 बजे तक पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।
उपनिदेशक कृषि, जनपद चित्रकूट राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग एवं आवेदन कृषि विभाग के पोर्टल www.agridarsan.up.gov.in पर जनपदवार किए जाएंगे। इच्छुक किसान “किसान कॉर्नर” के अंतर्गत “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल पर कृषि यंत्रों का विवरण, अनुदान प्रक्रिया तथा बुकिंग से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध है। विभाग की ओर से यह भी सलाह दी गई है कि चयनित किसान 6 से 10 मार्च के बीच कृषि यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड कर सकते हैं।
ऑटो लॉटरी (ई-लॉटरी) के माध्यम से जिन किसानों का चयन होगा, उन्हें कृषि विभाग से इंपैनल कंपनियों या उनके अधिकृत डीलरों से ही यंत्र खरीदना अनिवार्य होगा।
उपनिदेशक कृषि बहराइच ने किसान भाइयों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



