ब्यूरो चीफ महोबा।




महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन पर जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन से सम्बन्धित अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में दिनांक 13.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खरेला सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा गठित की गई उ0नि0 रामअभिलाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त सुनील राजपूत पुत्र मदन राजपूत उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बल्लाय थाना खरेला जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नायायज बरामद करते हुए ग्राम जरौली के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 119/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
सुनील राजपूत पुत्र मदन राजपूत उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बल्लाय थाना खरेला जनपद महोबा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 रामअभिलाष यादव
2. का0 विशाल जायसवाल

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



