बाराबंकी । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को टीआरसी महाविद्यालय सतरिख बाराबंकी में संपन्न होगी। साधारण सभा में देश के सभी प्रान्तों से लगभग 250 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारी भाग लेंगे। साधारण सभा को सफल बनाने एवं अतिथियों के स्वागत, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था के लिए एक बैठक आज जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबणीस जी ने आयोजन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उ.प्र. डॉ प्रमोद पाण्डेय ने जनपद बाराबंकी एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुऎ कहा कि व्यवस्था में कोई कमी ना रहे, इसके लिए हमें अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग टीम बैनकर कार्य करना होगा तभी आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगा।
बैठक का संचालन कर रहे प्रान्तीय संगठन मंत्री आर पी सिंह बिसेन ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि अवध प्रांत के अन्तर्गत आने वाले. जनपद बाराबंकी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। लखनऊ एवं अयोध्या का समीपवर्ती जनपद होने के कारण तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के कारण बाराबंकी का अपना महत्वपूर्ण स्थान है।हमें अतिथियों के स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं आने देनी है। बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार खरे ने की।उपस्थित पदाधिकारियों को आयोजन से सम्बंधित विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया।
आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रान्तीय पदाधिकारियों में डॉ सत्येंद्र कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र,शक्ति विक्रम श्रीवास्तव,रमाशंकर अवस्थी, प्रेम चंद्र वर्मा लक्ष्मीकांत पांडे, जितेन्द्र शर्मा, शेषनाथ तिवारी,वीरेंद्र कुमार गौतम तथा जनपद बाराबंकी के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह रैकवार, दिवाकर सिंह, कुंवर शिवेंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक बाजपेई, सुधाकर वर्मा ,देवनारायण वर्मा ,अभय पांडे, निरंजन सिंह, अभय राज सिंह, अजय जय माता दी एवं संतोष शर्मा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



