By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: आगरा की ककुआ भांडई टाॅउनशिप के लिए 15 दिसंबर तक पूरी भूमि अधिग्रहण करने के आदेश. इसी महीने 8 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी होंगे शुरू…
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगरा की ककुआ भांडई टाॅउनशिप के लिए 15 दिसंबर तक पूरी भूमि अधिग्रहण करने के आदेश. इसी महीने 8 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी होंगे शुरू…
उत्तर प्रदेश

आगरा की ककुआ भांडई टाॅउनशिप के लिए 15 दिसंबर तक पूरी भूमि अधिग्रहण करने के आदेश. इसी महीने 8 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी होंगे शुरू…

Last updated: November 23, 2024 1:33 am
By
लवलेश पाण्डेय
6 Min Read
Share
SHARE

मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को लघु सभागार में आगरा विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। सर्वप्रथम इनर रिंग रोड़ स्थित एडीए टोल प्लाजा के सौन्दर्यीकरण और फतेहपुर सीकरी में स्ट्रीट माॅडीफिकेशन का डिजायन प्रस्तुतीकरण देखा। डिजायन फाइनल करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विकास प्राधिकरण की प्रगतिमान परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। निर्देश दिए कि रमाड़ा अंडरपास पर लैण्ड स्कैपिंग कार्य ठीक से करायें। नवंबर माह के अंत तक कम से कम 8 ईवी चार्जिंग स्टेशन का संचालन शुरू किया जाए। शहर में लगाये गये मुराल व आर्टिफेक्ट्स पर लाइटिंग की जाए। थीम पेंटिंग के कार्य में तेजी लाते हुए बचे हुए मेट्रो पिलर्स, फतेहाबाद रोड़ किनारे लैण्डमार्क वाॅल पर थीम पेंटिंग कार्य कराया जाए। जोनल पार्क, शहीद स्मारक और सुभाष पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, ट्री फसाड़ लाइटिंग का कार्य और शहीद स्मारक तथा आगरा फोर्ट में लाइट एण्ड साउण्ड शो उक्त सभी प्रोजेक्ट हर हाल में दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण किए जाएं। इसके अलावा सूरसदन सौन्दर्यीकरण, इनर रिंग रोड़ टोल प्लाजा सौन्दर्यीकरण और शिल्पग्राम के अवशेष विकास कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण कराये जाएं। ग्यारह सीढ़ी स्थित पार्क में दिसंबर माह में एक इवेंट आयोजित कराने के निर्देश दिए गये।

पथकर एवं अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यों की समीक्षा की गयी। लाइटिंग से संबंधित सभी कार्य, शिल्पग्राम में बिल्डिंग, मुक्ताकाशीय मंच के पीछे भवन आदि का जीर्णोद्धार चन्द्रशेखर आजाद पार्क का सौन्दर्यीकरण, ताज पूर्वी व पश्चिमी गेट पर क्लाॅक रूम की व्यवस्था, सदर बाजार में स्कल्पचर स्थापित करना, ताज रोड़ पर फुटपाॅथ का सुदृढ़ीकरण इत्यादि कार्य को प्रमुखता से जल्द शुरू कराने के कराने के निर्देश दिए। बाह्य विकास मद से नये प्रोजेक्ट तैयार करने तथा ट्रांसपोर्ट नगर एंव शास्त्रीपुरम काॅलोनी में विकास कराये जाने हेतु नये प्रोजेक्ट प्लान करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण की लैण्ड स्थिति की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि ककुआ भांडई टाॅउनशिप योजना में अब तक कुल 103 हेक्टे. जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। निर्देश दिए गये कि 15 दिसंबर तक पूरी भूमि अधिग्रहण की जाए। टाॅउनशिप योजना के सिविल डवलेपमेंट हेतु निविदा जल्द जारी करने के प्रयास किए जाएं। टीओडी एंव जोनल प्लान डवलेपमेंट से संबंधित सभी निविदाएं निकालने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि विभाग का वर्तमान वार्षिक लक्ष्य लगभग 1804 करोड़ का है जिसके सापेक्ष पिछले 8 माह में लगभग 444 करोड़ की प्राप्तियां हुई है। शमन शुल्क, मानचित्र अनुभाग, भूखण्ड/भवनों की बिक्री, वित्तीय संस्थाओं से ऋण इत्यादि मदों से अधिक आय प्राप्ति के निर्देश दिए। प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत सभी समत्तियों (आवासीय, व्यवसायिक एवं किरायेदार) की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पत्ति बिक्री से अभी तक लगभग 89 करोड़ की आय प्राप्ति हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 1036 आवासीय सम्पत्ति बिक्री के तैयार हैं। व्यवसायिक में इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 संपत्तियों की बिक्री हुई है जबकि किराये की 37 अनावंटित संपत्तियों में से 27 संपत्तियों के विक्रय हेतु ई नीलामी आयोजित की गयी है। शेष 10 अनावंटित संपत्तियों की भी ई नीलामी करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि जिस सम्पत्तियों में आवंटन होने के बाद धनराशि जमा नहीं करायी गयी है अथवा कब्जा नहीं लिया गया है उन सभी के आवंटन निरस्त किए जाएं।

वहीं डिफाॅल्टर्स को लेकर अवगत कराया गया कि कुल 4115 डिफाॅल्टर हैं जिन पर लगभग 209 करोड़ बकाया है। महोदया द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए निर्देश दिए गये कि आवासीय डिफाॅल्टर्स को नोटिस थमाते हुए उनके आंवटन निरस्त किए जाएं। वहीं व्यवसायिक में जूता मण्डी में आवंटित द्वारा अभी तक कोई धनराशि जमा नहीं कराने वालों के आवंटन निरस्त किए जाएं। पूर्णता प्रमाण पत्र में पूर्णता प्रमाण पत्र में प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 1220 में से कुल 87 प्रमाण पत्र ही स्वीकृत हुए। पूर्णता प्रमाण पत्र को आवेदन करने हेतु संबंधित सभी को नोटिस जारी करने अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। वहीं रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग में 544 आवेदितों की एफडीआर अवमुक्त की जा चुकी है। अवशेष जगहों पर भी रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराने के निर्देश दिए गये।

प्रवर्तन कार्यवाही में विगत तीन वित्तीय वर्षों की समीक्षा की गयी। कुल 1388 अवैध निर्माण चिन्हित किए गये जिसमें 328 अवैध निर्माणों पर सील लगायी गयी। लगभग 325 मामलों में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गये हैं जिसमें 181 निर्माण ध्वस्त किए गये। निर्देश दिए कि सभी ध्वस्तीकरण के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही सभी सील हुए प्रकरण की जांच करने के बाद उन्हें भी ध्वस्त किया जाए। मा0 न्यायालय में पूर्व में चल रहे जिन प्रकरणों में निर्णय आ चुके हैं उनको भी संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। वहीं गत 3 वर्षों में 176 अवैध काॅलोनियां चिन्हित की गयी हैं जिसमें 157 काॅलोनी ध्वस्त की जा चुकी हैं। निर्देश दिए कि ध्वस्त हो चुकी काॅलोनियों की टीम लगाकर पुनः जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बैठक में एडीए उपाध्यक्ष श्री एम. अरून्मौझी जी, सचिव श्रीमती श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य अभियंता श्री के के बसंल, भू अर्जन सलाहकार श्री यशवर्धन श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक, अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

किसानों की 10 सूत्रीय मांग MSP गारंटी को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
डीएसओ ने पांच पेट्रोल पंप संचालकों को भेजा नोटिस
पति ने पत्नी को पीटकर छत से उल्टा लटकाया; पड़ोसियों ने बचाई जान, पुलिस ने दर्ज किया केस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत इन नेताओं ने दी दीपावली की बधाई, अखिलेश ने कहा- अंधकार पर प्रकाश की जीत
बड़ा घोसियाना के समीप स्थित एक होटल में सिलेंडर में लगी आग से दो युवक गंभीर रूप से झूम से जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?