


लखनऊ
आज लखनऊ के सर्वोदय नगर के होटल पारस इन में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिले की मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ जिले के प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है उसको मतदाता सूची में शामिल करने का काम करना है। वहीं प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक कर बूथ पर रहने वाले पार्टी के सभी प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों, बूथ कमेटी के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनना है
बैठक को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ पर निवास करने वाले पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम करना है बूथों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक, महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थानों पर समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करते रहना है पार्टी के आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी बूथों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके साथ ही उन्होंने कई सांगठनिक विषयों की जानकारी दी।
बैठक में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा, रामलाल वर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, विधानसभा संयोजक प्रभारियों समेत मंडलों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों संयोजक उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



