जनपद एटा में 19 से 25 दिसम्बर तक “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर” का आयोजन
एटा दैनिक चर्चा आज ki
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में दिनांक 19 से 25 दिसम्बर, 2025 के मध्य “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर” का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तर से लेकर तहसील, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य आम जन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि मे
तहसील मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर लोक शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
भारत सरकार की केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CPGRAMS) तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।ऑनलाइन सेवाओं एवं समयबद्ध डिलीवरी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों एवं सफलता की कहानियों (Success Stories) को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों का विवरण प्रतिदिन भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जनसमस्या लंबित न रहे।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



