ब्यूरो बांदा




बांदा – डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा फुटबॉल के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर मैचों का आयोजन करवाया जाता है । इसी क्रम में आज बांदा फुटबॉल क्लब बनाम ग्रामोदय विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम के बीच मैच का आयोजन किया गया । डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय करवरिया,सचिव कौशल त्रिपाठी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं बाँदा फुटबॉल क्लब के कोच पुलकित त्रिपाठी , विभागीय फुटबॉल कोच अमित कुमार मंडल जी,वॉलीबॉल कोच अभिषेक कुमार जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की मैच बेहद रोमांचक तरीके से शुरुआत हुआ दोनों टीमो एक दूसरे के गोल पर आक्रमण किये लेकिन बाँदा के खिलाड़ी करन ने अपनी तेजी से रक्षापंक्ति को छकाते हुए बाँदा के लिए पहला गोल किया । इसके तुरंत बाद सूर्यांश ने बेहतरीन फिनिशिंग दिखाते हुए दूसरा गोल किया पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 2-0 था । दूसरे हॉफ में बांदा पूरी तरह विपक्षी टीम पर हावी रहा मैच का तीसरा गोल कौशल त्रिपाठी ने असाधारण तरीके से फुटबॉल को डिफ्लेक्ट करते हुए किया इसके बाद अमन और देव ने 2-2 गोल किये और इस मैच बांदा फुटबॉल क्लब ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय को 7-0 से पराजित किया । बांदा फुटबॉल क्लब की तरफ से अंकुश , अभय, आयुष , प्रतीक , राहुल ,अमित, जयंती ,तनिष्क ,सूरज , कांटे सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया । मैच की समाप्ति पर सचिव श्री कौशल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और आने वाले मैचेज की जानकारी दी । इस दौरान सीनियर खिलाड़ी अमित राधे , धर्मेंद्र , कपीश आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



