फीरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया ।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भारत रत्न वाजपेई जी की मेरी इक्यावन कविताएं शीर्षक पुस्तक में संकलित कविताओं में निहित उनकी दूरदर्शिता एवं विचारधाराओं को अभिव्यक्ति देते हुए भावपूर्ण कविताओं का मंचन किया गया। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी राजनीतिक यात्राओं से जुड़े कई रोचक तथ्यों पर चर्चा की गई।
प्रतिभागी छात्रों में कुमारी रितु, शिवानी यादव, विदुषी, आयुषी और खुशबू जैन ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ माधवी सिंह और डॉ अंजू गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर विनीत गुप्ता प्रोफेसर प्रेमलता डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी डॉ विनीता सिंह एवं तरन्नुम निसां सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



