




मेरठ डी.पी.आर.सी.पर चल रहे ओ.एस.आर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।
मेरठ। तशरीफ़ अली रविवार 26 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत डी.पी.आर.सी. पांचली खुर्द मेरठ पर मास्टर ट्रेनर्स को स्वयं की आय के स्रोत हेतु (ओ.एस.आर)विषय तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (TOT) जनपद पंचायत रिसर्च सेंटर मेरठ। में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उपनिदेशक(पंचायत)मेरठ मंडल मेरठ,के कुशल मार्ग निर्देशन में शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 से चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ प्रशिक्षण में भारत के शासन व्यवस्था का परिचय ओ.एस.आर.पर समझ,कर स्रोत,चुनौतियां,राजस्व जीवन चक्र को सशक्त बनाना एवं गांव के विकास के लिए स्वयं की आय सृजन आदि विषयों पर राज्य प्रशिक्षक रामेश्वर दयाल और राज्य सलाहकार पुष्पेंद्र सिंह शाक्य द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में चरनजीत वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी मेरठ व डॉ.दीपक सिंह वरिष्ठ फैकल्टी,डीपीआरसी हापुड़ तथा दर्जनों मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



