By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: गुजरात में बंधक रहे MP के बेटे-बेटियों का दर्द:12-12 घंटे खड़े रहकर बिना छुट्‌टी काम कराया, रुपए मांगने पर मिलती थी मार
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » गुजरात में बंधक रहे MP के बेटे-बेटियों का दर्द:12-12 घंटे खड़े रहकर बिना छुट्‌टी काम कराया, रुपए मांगने पर मिलती थी मार
मध्य प्रदेश

गुजरात में बंधक रहे MP के बेटे-बेटियों का दर्द:12-12 घंटे खड़े रहकर बिना छुट्‌टी काम कराया, रुपए मांगने पर मिलती थी मार

चर्चा आज की
Last updated: December 10, 2022 8:22 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

‘हमसे 12 घंटे खड़े-खड़े काम कराया जाता था। कड़ी मेहनत के बाद छुट्टी मांगते तो गालियां सुननी पड़ती थीं। तबीयत खराब होने पर भी मजदूरी करने भेज देते थे। इतना ही नहीं, वेतन भी समय पर नहीं देते। मजदूरी मांगने पर मार मिलती थी। कुछ लड़कियों को दूसरे के साथ अलग सोने के लिए कहा गया। हम 2 लड़कियों को कमरे में कैद कर पहरेदारी करते रहते थे। हमें हैदराबाद भेजने की तैयारी थी। इससे पहले मौका मिलने पर हम लोग वहां से भाग निकले।’

ये दर्द है गुजरात के राजकोट से भागकर नर्मदापुरम लौटी 5 आदिवासी लड़कियों का। उनके साथ 3 लड़के भी इसी तरह की प्रताड़ना से तंग आकर लौट आए। राजकोट अमरेली में आदिवासी लड़के-लड़कियों के साथ बुरी तरह प्रताड़ना की गई। जानते हैं कोटमी रैयत की सीमा अखंडे की जुबानी…

गरीबी का फायदा उठाकर बना दिया बंधुआ मजदूर

‘परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हम काम ढूंढ रहे थे, ताकि कुछ कमाई हो जाए। घर-परिवार के हालत में सुधार ला सकें। गांव के रहने वाली महिला भागवती बारस्कर ने कहा कि भोपाल के पास पिज्जा पैंकिंग का काम है। 300 रुपए रोज मिलेंगे। यहां से 7 घंटे का रास्ता है। मैं भी साथ चलूंगी। 6 नवंबर को वो महिला हमें इटारसी तक साथ लेकर आई। जहां पहले से ओर लड़के-लड़कियां थे। महिला हमें यूपी के रहने वाले अजय पाल को सौंप दिया और खुद वापस चली गई।

अजय पाल ने इटारसी से हमें राजकोट की ट्रेन में बैठा दिया। हम 13 लड़के-लड़कियों को अमरेली ले जाया गया। 2 मंजिला मकान में सभी को ले गए। उस मकान में करीब 25-30 लोग रहते थे। हम 13 लोगों को दो कमरे दिए गए। 8 नवंबर से शीतल कंपनी में 9 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी पर लगा दिया। यहां आइसक्रीम, बिस्किट पैकिंग का काम हम सभी लोग करने लगे। कंपनी रूम से काफी दूर थी। 12-12 घंटे खड़े-खड़े काम कराते थे। 8,10 दिन बाद साथ रहने वाले कुछ लड़के-लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई तो वे काम पर नहीं गए थे। तब अजय पाल ने काम पर जाने के लिए मारपीट करने लगा। ताने देता कि यहां काम करने आएं हो या आराम करने।

हमारे साथ की एक लड़की को अलग सोने के लिए कहता था। मजदूरी मांगने पर गालियां देने लगा। बमुश्किल से केवल 200-300 रुपए दिए। हम लोग काफी डर गए थे। घर की याद आ रही थी। हम किसी से कुछ कह भी नहीं सकते थे। डर था कि अजय पाल को पता चलने पर मारपीट करेगा, इसलिए चुपचाप काम करते। फिर वापस कमरे पर लौट आते। तबीयत खराब होने पर दवा देने के बजाय मारपीट की जाती थी। इसी दौरान एक दिन कंपनी की कैंटीन में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मदद का आश्वासन दिया। हमें लेकर लोकल पुलिस थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि तुम लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले हो। हम मदद नहीं कर सकते।’

घर वापसी के लिए बोला तो कमरे में बंद कर दिया
सीमा अखंडे ने बताया कि हमने कई बार अजय पाल से घर जाने के लिए कहा। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बार-बार कहने पर बोला कि लड़कों को घर भेज देंगे और लड़कियों को हैदराबाद भेजेंगे। 28 नवंबर को अजय पाल ने मुझे और मनीषा को कमरे में बंद कर दिया। पहरेदारी के लिए 2 लड़के लगा दिए। अजय पाल के चाचा ने साथी रीतेश की बेलन से मारपीट की। सुरेंद्र भैया ने कमरे से मुझे और मनीषा को बाहर निकाला। फिर बोले कि कपड़े की पैकिंग करो।

यहां से जल्दी चलना है, तभी पहरेदारी कर रहे लड़कों ने मेन दरवाजा बंद कर दिया। जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर हम लोग वहां से निकले। जिस दिन वहां से भागे उस दिन एक अनजान के घर में रातभर रुके। फिर 29 नवंबर को बस से राजकोट आए। हमने वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ नर्मदापुरम महामंत्री सत्यम धुर्वे को जानकारी दी।

कुछ देर बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी शिवराज सोलंकी मदद करने राजकोट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपए और भोजन के पैकेट देकर ट्रेन में इटारसी के लिए रवाना किया। एक दिसंबर को हम अपने गांव इटारसी पहुंच पाए।

अनजान पर किया था भराेसा जो टूट गया
घर वापस आने के बाद अब अपने माता-पिता के साथ खेती के काम में हाथ बंटा रहे हैं। सीमा अखंडे ने कहा कि अधिक रुपए कमाने और जोड़ने की उम्मीद में घर-गांव छोड़कर अनजान व्यक्ति पर भरोसा किया था, जो कि टूट गया। हमें भोपाल का बोलकर गुजरात जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। उसी समय हमें विरोध कर देना चाहिए था। वहां पहुंचने पर एक घर में रखकर आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम कराया गया। बंधुआ मजदूरों की तरह हमारे साथ व्यवहार किया गया।

सीमा की तरह अन्य लड़कियां भी थी बंधक
नर्मदापुरम जिले के नया पोडार की रहने वाली शीतल धुर्वे, मनीषा सेलूकर, खटामा के रीतेश उइके, सुरेश कलमे, कोटमी रैय्यत की बेबी अखंडे, सीमा अखंडे, दूदावानी के सुनील दर्शिमा, सालीमेट की सरस्वती परते को कोटमी रैयत की महिला भागवती बाई बारस्कर और यूपी के अजय पाल ने नौकरी का दिलासा देकर धोखा दिया। इनमें दो की उम्र 18 साल से कम है। पहले आश्वासन दिया कि भोपाल के पास पिज्जा की पैकिंग का काम करना है। 6 नवंबर को लड़के-लड़कियों को इटारसी में एकत्र किया। वहां से भोपाल के बजाय राजकोट की ट्रेन में बैठाकर अमरेली जिला ले गए।

बंधक बनाने की सूचना पर मिली
केसला ब्लॉक के भाजपा नेता दिनेश मेहता ने बताया कि जनपद सदस्य सुनील नागले का फोन आया था कि हमारे गांव समेत जनपद के मजदूर गुजरात की एक कंपनी में काम करने गए हैं, वे परेशान हैं। उन्हें बंधक बनाया गया है। फिर वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ नर्मदापुरम महामंत्री सत्यम धुर्वे, मजदूर संघ के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी जीतेंद्र उइके, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष के द्वारा राजकोट जिला मंत्री शिवराज सोलंकी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर मजदूरों की मदद की। मजदूरों के भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था राजकोट में की। 30 नवंबर को इटारसी के लिए रवाना किया गया।

नर्मदापुरम पुलिस से मदद की उम्मीद, कब होगी कार्रवाई
राजकोट से लौटे मजदूर लड़के-लड़कियों ने केसला थाने में लिखित शिकायत की है। उन्हें नर्मदापुरम पुलिस से उम्मीद है कि वे उनके साथ हुई धोखाधड़ी व मारपीट व प्रताड़ना को लेकर उस महिला और ठेकेदार अजय पाल पर कार्रवाई करेगी। शिकायत को एक सप्ताह हो चुका है। केसला पुलिस ने बयान लेकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। केसला थाना प्रभारी गौरव बुंदेला का कहना है कि मजदूरों के बयान लिए गए। मेडिकल कराया गया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। मजदूरी के रुपए का लेनदेन है। श्रम विभाग उनकी सैलरी दिलाने का प्रयास करेगा।

तहसीलदार ने FIR का लिखा, मजदूरों को मिलेगी मजदूरी
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि मजदूरों को वापस लाने के बाद मामले की जांच की गई। यूपी के अजय पाल, कोटमी रैयत की महिला और अमरेली राजकोट की शीतल कंपनी द्वारा आदिवासी बच्चों के साथ धोखाधड़ी कर अभद्रपूर्ण व्यवहार किया। कंपनी द्वारा मजदूरों को भुगतान नहीं किया। अजय पाल ने मारपीट की व गलत काम करने के लिए परेशान किया। घटना में शामिल आरोपियों और कंपनी पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पत्र थाना प्रभारी केसला और एसडीओपी इटारसी को भेजा है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सभागार में यात्रा पर जाने वाले 40 यात्रीयों का किया सम्मान, आज काशी विश्वनाथ के लिए करेंगे प्रस्थान
Bhupendra Patel 2.0: टी-20 अंदाज में हल होंगी शिकायतें, बिना अपॉइन्टमेंट के लोगों से मिलेंगे भूपेन्द्र पटेल
1 दिन में सबसे ज्यादा 700 रजिस्ट्रियां हुईं; बुधवार से 150 रजिस्ट्रियां ज्यादा; पहले 800 स्लॉट थे, अब 975 कर दिए गए
आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
बच्चों को स्किल के अनुरूप देना होगी शिक्षा : श्री भरत बैरागी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?