By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: विमान में पेशाब मामला: पीड़िता की आपबीती, मेरे कपड़े, जूते भीग चुके थे, एयरलाइन स्टाफ ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » विमान में पेशाब मामला: पीड़िता की आपबीती, मेरे कपड़े, जूते भीग चुके थे, एयरलाइन स्टाफ ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया
व्यापार

विमान में पेशाब मामला: पीड़िता की आपबीती, मेरे कपड़े, जूते भीग चुके थे, एयरलाइन स्टाफ ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया

चर्चा आज की
Last updated: January 7, 2023 11:10 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE
नयी दिल्ली: 26 नवंबर को एयर इंडिया (Air India) के विमान में महिला के साथ बदसलूकी मामले में नए अपडेट आ रहे हैं। आरोपी शंकर मिश्रा फरार है। उसकी कंपनी वेल्स फार्गो ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इस बीच पीड़िता का बयान भी सामने आ गया है। 26 नवंबर को दिल्ली-न्यूयार्क एयर इंडिया फ्लाइट में महिला के साथ हो हुआ, उन्होंने उसकी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक से वो उस आघात में पहुंच गई। कुछ समझ पाती उससे पहले ये सब हो गया। आइए पूरी कहानी जाते हैं।
एअर इंडिया के विमान में सहयात्री द्वारा पेशाब करने की शिकायत करने वाली महिला ने कहा कि वह तब हैरान रह गई थीं, जब उनकी इच्छा के विरुद्ध चालक दल के सदस्य आरोपी को उनके सामने ले आए और आरोपी ने रोना शुरू कर दिया और गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगने लगा। दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने महिला से शिकायत न करने का आग्रह करते हुए कहा था कि वह नहीं चाहता कि उसकी हरकत की वजह से उसकी पत्नी और बच्चे परेशान हों।

    वो मेरी सीट के पास आया और…

    पीड़िता द्वारा एअर इंडिया को की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी इच्छा के विरूद्ध उनसे आरोपी से बात करके मामला सुलझाने को कहा गया। प्राथमिकी के अनुसार 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन परोसे जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं तो ‘बिजनेस क्लास’ में 8ए सीट पर बैठा नशे में धुत्त एक पुरुष यात्री, एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया। इसमें कहा गया है कि महिला की बगल वाली सीट पर बैठे यात्री द्वारा आरोपी को वहां से जाने को कहने तक वह वहीं खड़ा रहा और फिर लड़खड़ाता हुआ सीट पर लौटा।

    मेरे जूते-बैग सब भीग चुके थे

    प्राथमिकी में पीड़िता के हवाले से कहा गया कि मैं तुरंत खड़ी हो गई और पुरुष परिचालक को घटना की जानकारी दी। मेरे कपड़े, जूते और बैग सभी पर पेशाब था। उस बैग में मेरा पासपोर्ट, यात्रा संबंधी दस्तावेज और पैसे थे। विमान में मौजूद चालक दल के सदस्यों ने उसे छूने से इनकार कर दिया, मेरे बैग और जूतों पर रोगाणुमुक्त करने वाला पदार्थ स्प्रे किया गया फिर वे मुझे शौचालय ले गए और पहनने को एयरलाइन का पजामा और मोजे दिए । मैंने उनसे मेरी सीट बदलने को कहा पर उन्होंने कहा कि कोई और सीट खाली नहीं है। हालांकि बिजनेस क्लास में मौजूद एक अन्य यात्री मेरे लिए आवाज उठा रहा था, और उसने कहा कि ‘फर्स्ट क्लास’ में एक सीट खाली है। 20 मिनट तक खड़े रहने के बाद चालक दल के सदस्यों ने वह छोटी सीट महिला को दी, जिसका इस्तेमाल वह लोग अपने लिए करते हैं। इस सीट पर बैठकर महिला ने करीब दो घंटे का सफर तय किया। फिर उनसे जब अपनी सीट पर वापस जाने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद उन्हें आगे के सफर के लिए विमान परिचालक की एक सीट दी गई।

    मेरी मर्जी के बिना वो उसे मेरे सामने ले आए
    इसके बाद विमान के चालक दल के सदस्यों ने पीड़िता को बताया कि आरोपी माफी मांगना चाहता है। जवाब में, महिला ने कहा कि वह आरोपी से न तो बात करना चाहती है और न ही उसका चेहरा देखना चाहती है। महिला ने कहा कि विमान के उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए। बहरहाल चालक दल के सदस्य मेरी इच्छा के विरुद्ध उसे मेरे सामने ले आए और हमें एक-दूसरे के सामने बैठाया गया। मैं हैरान रह गई जब वह रोने लगा और गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगनी शुरू कर दी। उसने मुझसे शिकायत न करने को कहा क्योंकि वह नहीं चाहता था कि इस घटना की वजह से उसकी पत्नी और बच्चे परेशान हों। मैं पहले से ही बहुत परेशान थी तथा उससे सामना करवा कर मुझे और प्रताड़ित किया गया। चालक दल के सदस्यों का रवैया
     बिल्कुल भी पेशेवराना नहीं था और वे संवेदनशील व तनावपूर्ण स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं थे।
    उन्होंने बताया कि उनके दामाद ने 27 नवंबर को एअर इंडिया को शिकायत भेजी और एयरलाइन टिकट के पैसे वापस देने को राजी हो गई। हालांकि केवल राशि का आंशिक हिस्सा ही लौटाया गया। महिला ने कहा कि उन्होंने जो दर्दनाक अनुभव किया उसके लिए यह बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 354, 509, 510 और विमान कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    30 दिन तक यात्रा पर रोक

    एअर इंडिया ने बुधवार को कहा था कि आरोपी यात्री पर विमान में यात्रा करने पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है और स्थिति से निपटने में चालक दल के सदस्यों से हुई चूक की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमों को मुंबई और बेंगलुरु भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कार्यालय बेंगलुरु में है और प्राथमिक जांच में पता चला कि वह घर से काम कर रहा था। फिलहाल जांच जारी है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, टीम उपनगरीय नेहरू नगर पुलिस थाने पहुंची और स्टेशन डायरी में प्रवेश कर अधिकारियों को सूचित किया कि वे मिश्रा की तलाश में आए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के किसी कर्मचारी को साथ लिए बिना दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुर्ला (पूर्व) के कामगर नगर में उसके बंगले "बी 47" पर पहुंची, जो बंद पाया गया।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने मध्‍यप्रदेश में एक नया शोरूम खोला
    टेंशन खत्‍म, अब खाओ हलवा… वित्त मंत्री का ऐसा बिंदास अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा!
    अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा, बैंक के शेयरों पर लगा 20% का अपर सर्किट
    भारती एयरटेल के शेयर 960 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट
    विदेशी निवेशक बचेंगे इस कंपनी के शेयर, खबर सुन स्टॉक बेचने की लगी होड़, 25 रुपये तक टूटा भाव
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?