ब्यूरो चीफ महोबा। महोबा ।पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्ण पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 03.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गौड़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर शिवपाल सिंह द्वारा गठित की गई उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त हरि सिंह उर्फ बाबूजी पुत्र देवीसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अतरारमाफ थाना श्रीनगर जनपद महोबा जिसके कब्जे से 250 ग्रा0 सूखा गाँजा नाजायज बरामद करते हुए ग्राम अतरारमाफ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 209/24 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।




गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दिनेश सिंह
2. कां0 हरिओम
3. कां0 महेन्द्र
गिरफ्तार अभियुक्त-
हरि सिंह उर्फ बाबूजी पुत्र देवीसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अतरारमाफ थाना श्रीनगर जनपद महोबा

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



