

लखनऊ- दिल्ली में आगामी तीन और चार सितंबर को वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी काउंसिल) की बैठक के लिए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल द्वारा सुझाव पत्र दिया गया l
संदीप बंसल ने बताया की सुझाव पत्र में मंत्री से स्पष्ट कहा गया कि कर की दर जितनी कम होगी करचोरी रुकेगी और राजस्व में वृद्धि होगी उन्होंने जीएसटी r12 तथा तकनीकी दृष्टि से पोर्टल ना चलने पर भी आपत्ति दर्ज कराई इनपुट टैक्स क्रेडिट का क्लेम मिलने पर भी होने वाली परेशानी पर सुझाव दिया l
सुझाव पत्र में ज्यादा व्यापारियों को सुविधाजनक तरीके से विभाग से कैसे जोड़ा जाए और जीवाणु उपयोगी समस्त वस्तुओं को न्यूनतम करके दायरे में लाया जाए इस पर भी सुझाव दिया गया एक ट्रिब्यूनल की भी स्थापना की जाए तथा जीएसटी अधिकारी किसी भी प्रकार के स्व विवेक का उपयोग न कर पाए इसको भी स्पष्ट निर्देशित करने की बात कही
सुझाव पत्र में जीएसटी परिषद एवं केंद्र सरकार द्वारा अर्थ दंड एवं ब्याज में जो छूट दी गई है उसे पर किसी भी प्रकार की कोई नोटिस ना दी जाए यह भी कहा गया l
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अत्यंत गंभीरता पूर्वक सुझाव पत्र में दिए गए सभी बिंदुओं का अध्ययन किया और उन्हें उसे बैठक में रखने का आश्वासन दिया l
वित्त मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी अनुज गौतम शामिल रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



