हमीरपुर।
कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में राज्य मंत्री जलशक्ति विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद हमीरपुर रामकेश निषाद की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने अन्ना पशु समस्या, उर्वरक उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की गड्डामुक्ति, राजकीय नलकूपों का संचालन, स्वास्थ्य सेवाएं, गौशालाओं की स्थिति एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण केंद्रों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता रहे और किसी भी प्रकार की दलाली न हो। चिकित्सा व्यवस्था में सुधार कर स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। गौशालाओं में गौवंश का समुचित संरक्षण हो और कोई भी पशु छुट्टा न रहे। आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, ग्रामीण जलापूर्ति के लिए पुरानी टंकियों को चालू करने तथा लीकेज दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



