जालौन* शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 6 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
खबर जालौन से है जहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है। यह युवक 21 नवंबर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। देखिये यह रिपोर्ट मामला जालौन जिले के एट (At) थाना क्षेत्र के खरुसा गांव का है।
मृतक की पहचान मनोज कुमार (37 वर्ष), पुत्र मुन्ना लाल वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो ग्राम टीहर, थाना रामपुरा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, मनोज 21 नवंबर 2025 को अपनी ससुराल खरुसा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। 21 तारीख की रात को ही वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और 23 नवंबर को एट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।आज यानी 27 नवंबर को, गुमशुदगी के 6 दिन बाद, मनोज का शव खरुसा गांव के ही एक तालाब में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजन (बाइट): “ये डेड बॉडी मिली है खरुसा तालाब में… ये हमारे जीजा हैं… शादी में आए थे… 4-5 लोग इन्हें बुलाकर ले गए थे… हमने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। दरोगा ने हमें लखनऊ जाने से भी रोका, कहा कि भरोसा रखो, लेकिन आज 4 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई…”मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग मनोज को बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। वीडियो में दिख रहे मृतक के साले ने एट थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वे लोग उच्च अधिकारियों से शिकायत करने लखनऊ जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय दरोगा ने उन्हें रोक दिया और कार्यवाही का झूठा आश्वासन देते रहे। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो शायद मनोज जिंदा होता।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की बात कह रही है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर पुलिस ने परिजनों की शिकायत को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या पुलिस की लापरवाही के कारण एक जान चली गई?





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Очень важная материал, как раз недавно интересовался ней!!!