फिरोजाबाद। उ0 प्र0 शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सम्पूर्ण प्रदेश में चलाये गये यातायात जागरुकता माह के क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना प्रभारी उत्तर / दक्षिण, प्रभारी यातायात मय यातायात पुलिस एवं अन्य आमन्त्रित गणमान्यजनों संग यातायात जागरुकता माह-2024 का समापन कार्यक्रम जैन मंदिर सुभाष तिराहा पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त वाहन चालकों / जनपदवासियों को व्यापारी बन्धु श्री हेमन्त अग्रवाल बल्लू भाई एवं किड्स कॉर्नर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ0 श्री मयंक भटनागर के सौजन्य से हेमलेट वितरण किया गया साथ ही यातायात जागरुकता सम्बन्धी अभियानों के सम्बन्ध में विशेष जानकारी दी गई और सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने की अपील की गई कि सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा हेतु यातायात नियमों का सदैव पालन करें ।।*





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



