

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को दी गई रोड सेफ्टी की जानकारी
शहडोल। जिला पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जहां यातायात विभाग ने लगभग 400 छात्राओं को रोड़ सेफ्टी एवं ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग की अनिवार्यता संबंधित अवेयरनेस वीडियो भी दिखाई गई। इस दौरान ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से सही जवाब देने वाली छात्रों को पुलिस ने प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट भी दिया।
कार्यक्रम में सभी छात्रों को ट्रैफिक नियमों के पंपलेट वितरित किए। इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को राजवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना एवं कैशलैस ट्रीटमेंट योजना की जानकारी भी सूबेदार प्रियंका शर्मा ने दी। इसके साथ ही छात्रों को सेल्फ सेफ्टी, गुड टच, बेड टच के संबंध में भी जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में यातायात विभाग स्टाॅफ एवं विद्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहा।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



