सिरकोनी, जौनपुर: सिरकोनी ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव गर्मागर्म बहस और नोंक-झोंक के साथ सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद की जीत का परचम अनामिका सिंह ने लहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51 मतों से हराया। अनामिका को कुल 139 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार अग्रहरी को 88 वोट हासिल हुए। 133 मत पाकर कुलभास्कर मंत्री बने वहीं महादेव को 95 वोट से संतोष करना पड़ा। इसी तरह कोषाध्यक्ष पर लक्ष्मीशंकर यादव , संप्रेक्षक सुनील कुमार सिंह और संगठन मंत्री मनोज कुमार निषाद निर्वाचित हुए।
चुनाव में मतदान की प्रक्रिया धीमी रही वोटिंग बारह बजे से शुरू होकर लगभग साढ़े बजे तक हुई। मतदान स्थल पर लगभग आधा दर्जन पुलिस बल की तैनाती दिखी।एक समर्थक वोटर से पुलिस की नोंक झोंक भी हुई। बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
लगभग सवा छ: बजे जीत दर्ज किए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी पंकज यादव, अनिल यादव, समरनाथ यादव और सुनील राव ने निर्वाचित उम्मीदवारों को जी प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। अंत में मिठाइयों, पुष्पहारों और नारों से पंचायत परिसर गूंज उठा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



