(जिला प्रशासन का रेस्क्यू सहित युद्ध स्तर पर मदद कार्य)




तरियानी प्रखंड विकाश पदाधिकरी पर लगाया आरोप कहा “आपदा में नदारत रही तरियानी बीडीओ”
शिवहर : जिले के तरियानी छपरा में बागमती नदी पर बना तटबंध टूट गया।जहां पानी का तेज बहाव होने से सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। अचानक कई इलाके में पानी घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि जिला प्रशासन का कहना है कि बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान बांध टूटने की खबर मिलते ही पूरा जिला प्रशासन तरियानी छपरा गांव में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
तो वही ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह से ही तटबंध में रिसाव हो रहा था। जिसकी सूचना बागमती डिवीजन के अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण शाम में तटबंध टूट गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार सिंह ने बताया है कि तटबंध के बचाव को लेकर बागमती विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से संपर्क करते रहें पर वे लोग देखने तक नहीं आए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार, बागमती के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी, सहित प्रशासनिक महकामा मौके पर पहुंच गए। लेकिन तरियानी प्रखंड विकास पदाधिकारी इस त्रासदी आपदा में भी नदारत रही।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रभावित लोगों को बाढ़ की पानी से बचाने के लिए यथा संभव भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ हमारी पूरी टीम तथा प्रशासन की तरफ से भी युद्ध स्तर पर काम किया पूरी रात काम किया गया हैं तथा जहां तक संभव हो पाया सभी लोगों को एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट से लेकर और सारी विधि व्यवस्था किया गया। लोगों को अपने घरों से बाहर निकालकर के पिकअप और गाड़ियों में बैठकर के लोग दूसरे गांव में पहुंचाया गया यथा अपने सगे संबंधियों के यहां लोग शिफ्ट किया गया।महिलाएं बच्चे बूढ़े और,पशुओ को बाहर निकाल कर रखा गया है, वहीं कृषि समुदाय के लोगों में भी मायूसी छाई गई है काफी फसलों की भी बर्बादी देखने को मिल रही है।
जिसमें ज़िला प्रशासन की तरफ से भी सराहनीय कार्य रहा है। हालांकि समय रहते अगर इसको देखा जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती।
अर्पणा सिंह भावी प्रत्याशी बेलसंड विधानसभा क्षेत्र सह मुखिया तरियानी छपरा अर्पणा सिंह ने बताया है कि कल दिन भर समय रहते बागमती विभाग के द्वारा तटबंध का रिसाव हो रहे बांध की बोरी में मिट्टी भरकर मरम्मती करते तो शायद यह घटना नहीं घटती।
समाजसेवी एवं मुखिया प्रतिनिधि नितेश सिंह उर्फ़ महाराज ने बताया की बार -बार सूचना दिया जा रहा था, बागमती विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक को उन्होंने अनदेखा कर दिया।
युद्ध स्तर पर मदद कार्य जारी
NDRF के टीम बाढ़ राहत हेतु शिवहर के तरियानी छपड़ा गाँव में बाढ़ ग्रसित निचले इलाके के लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहूंचाया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावितों के बीच सुखा राशन का हो रहा वितरण, दो कैंप लगाकर पका हुआ भोजन बनाने की जा रही है व्यवस्था।
राहत व बचाव कार्य किया शुरू, बाढ़ का बिकराल रूप को देखते हुए घर से लोगो को निकालकर ऊंचे स्थान पर भेजने का काम युद्धस्तर पर शुरू, मौके पर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार भी मौजूद।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



