“मैं नहीं, आप” की भावना के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ




राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी चित्रकूट की तीनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय (दिन–रात्रि) विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। यह शिविर 22 फरवरी 2026 तक संचालित होगा, जिसमें महाविद्यालय के सेवाकर्मी छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पाल ने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका सिद्धांत वाक्य “मैं नहीं, आप” भारतीय संस्कृति के महान आदर्श “वसुधैव कुटुम्बकम्” का सजीव रूप है। उन्होंने बताया कि यह योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रभावी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।
उन्होंने कहा कि समाज के बीच कार्य करने से सेवाकर्मियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जीवन के व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और राष्ट्रनिर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सीमा कुमारी एवं डॉ. गौरव पाण्डेय ने शिविर की रूपरेखा, दैनिक कार्यक्रम एवं अनुशासन संबंधी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर आत्मनिर्भरता, सामूहिकता और सेवा-भाव विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर है।
शिविर की विशेषता यह रही कि सेवाकर्मियों ने स्वयं भोजन बनाने एवं सामूहिक रूप से ग्रहण करने की व्यवस्था की। इससे उनमें श्रम की गरिमा, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना सुदृढ़ हुई। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम भ्रमण, सांस्कृतिक संध्या एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समूचा वातावरण सेवा, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण दिखाई दिया।
यह सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Estrela Beth, same same với Beth Estrela à? Chắc cùng một nhà rồi. Để xem có gì khác biệt không nào. Have a look: estrela beth.