शमसुद्दीन शम्स राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव सम्भल में सम्मानित




बदायूं। जनपद के जाने माने साहित्यकार मुहम्मद शमसुद्दीन जो शायरी के क्षेत्र में शम्स मुजाहिदी बदायूंनी
के नाम से जाने व पहचाने जाते हैं। रविवार को यूपी के सम्भल जिले में हिंदू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में साहित्य सेवा में निरंतर गतिशील रहते हुए, समाज की प्रेरित करने हेतु “डी के शर्मा सम्मान” से विभूषित किया गया।
इस महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों व जनपदों के सौ से अधिक साहित्यकारो ने प्रतिभाग किया।
इस सम्मान के लिए शमसुद्दीन शम्स ने हिन्दू जागृति मंच के अजय कुमार शर्मा, नेहा मलय, संयोजक अतुल कुमार शर्मा, मीनू रस्तोगी, उज्ज्वल वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया।
बतादें कि मुहम्मद शमसुद्दीन “शम्स मुजाहिदी” क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। जहां वे पत्रकारिता के प्रिंट मीडिया क्षेत्र में दैनिक समाचार पत्र तरुणमित्र और रेड हैंडेड से जुड़े हैं वहीं इलेक्ट्रिक मीडिया में आर हिंदुस्तान टी वी न्यूज चैनल से जुड़कर एक सच्चे और निष्पक्ष पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मेनुअल के अंतर्गत संचालित देश की सबसे पुरानी संस्था उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के ज़िला सचिव और जेलवीक्षक के रूप में भी जनसेवा कार्यों में भी पूरी तन्मयता से लगे हैं। उनको सम्भल जनपद में सम्मान मिलने पर बधाईयां मिल रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



