

*औरैया जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चल रहा विशेष अभियान।*
*ब्यूरो रिपोर्ट चर्चा आज की*
*औरैया* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आगामी एक माह (25 नवंबर से 25 दिसंबर ) तक जनपद में छूटे हुए शेष परिवारों एवं उनके सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु मुख्य सचिव के द्वारा समस्त जनपदों में पत्र जारी किया गया है उक्त पत्र में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय समस्त विभाग समन्वय स्थापित करते हुए आगामी 1 माह में आयुष्मान कार्ड निर्गत कराएंगे। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग ,खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,चिकित्सा शिक्षा ,शिक्षा विभाग ,सूचना विभाग के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का विवरण सहित निर्देश प्राप्त हुए थे।जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक में समस्त विभाग को कार्य योजना अनुसार सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है । कैंप की कार्य योजना समस्त ब्लॉक में भेजी जा चुकी है । ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक इस कार्य हेतु नोडल होंगे एवं ग्राम में ग्राम प्रधान इस विशेष के नोडल नामित किए गए है ।योजना के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिशिर पुरी ने बताया कि जनपद में योजनांतर्गत पात्र नामित160216 परिवारों में से 140282 परिवारों में कम से कम अब तक एक कार्ड बनाए जा चुके है ।शेष परिवारों में से एवं कवर परिवारों में से कुल 293041 सदस्यों के इस अभियान में कार्ड्स बनाए जाने है । अभियान हेतु माइक्रो प्लान एवं लाभार्थियों की सूची समस्त विभागों को जिला क्रियान्वयन इकाई के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस विशेष अभियान में जिन पात्र चिन्हित परिवारों एवं सदस्यों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप द्वारा या नजदीकी पंचायत घर में जाकर बनवा लें ।इस अभियान के दौरान वर्ष 2011 की सूची में शामिल परिवार,अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार , पत्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक ऐसे परिवार जिनके सदस्यों की संख्या 6 या 6 से अधिक है एवं उनका डाटा पोर्टल या ऐप पर प्रदर्शित हो रहा हो, 70 वर्ष वह उससे अधिक के वरिष्ठ जनों आदि पात्रता श्रेणी के अंतर्गत आयुष्मान बनाए जाएंगे। इस कार्य हेतु पंचायत सहायक,आशा संगिनी ,आशा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के द्वारा कार्य किया जाएगा । आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आधार व राशन कार्ड(70 वर्ष वा अधिक के वरिष्ठ जनों के लिए आवश्यक नहीं ) की आवश्यकता होगी । उक्त अभियान की साप्ताहिक समीक्षा जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के अध्यक्षता एवं दैनिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न होगी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



